Wednesday, 16 March 2022

...जो होना होता है

रह रहकर लगता हैजो  होता है,

वो कब होता है जो होना होता है,


हर इक बात पे नम होने वाली आँखें,

रोती नहीं अक्सर जब रोना होता है।


उल्लास समझ सकता है घर का आँगन,

दर्द समझने को इक कोना होता है।


क्या ज़ुल्म कि मुझको नींद नहीं आती,

तुमसे ख़्वाबों में मिलनेसोना होता है।


दूर वहाँ बादल में इक जादूगर है,

दुनिया क्या हैजादू टोना होता है  


दोस्तयही कुछ दस्तूर ज़माने का है,

कुछ पाना है तो कुछ खोना होता है। 


 - आदर्श जैन

Attachment.png

शक्कर हैं!

बातें उसकी बात नही हैं, शक्कर हैं। सोच उसे जो गज़ल कही हैं, शक्कर हैं। बाकी दुनिया की सब यादें फीकी हैं, उसके संग जो याद रही हैं, शक्कर हैं।...